House Adjourned Till Tomorrow - CM भूपेश ने पेश किया अनुपूरक बजट, विपक्षी हंगामे के बाद सदन स्थगित
House Adjourned Till Tomorrow - CM भूपेश ने पेश किया अनुपूरक बजट, विपक्षी हंगामे के बाद सदन स्थगित

टीआरपी डेस्क

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय बजट को सर्वसमावेशी बताने वाली भाजपा को आंकड़ों पर घेरा है। इस बार किसानों की आय बढ़ाने के दावों को लेकर है। मुख्यमंत्री ने कहा, आंकड़े दिखाते हैं किसान विरोधी भाजपा की नीयत। इससे भाजपा के कथित रूप से किसान हितैषी होने का दावा खोखला सिद्ध हो जाता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। लिखा – आंकड़े जो दिखाते हैं “किसान विरोधी भाजपा’ की नीयत। यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान वित्तीय वर्ष 2004-05 से 2013-14 के दौरान 9 वर्षों में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 560 रुपया प्रति क्विंटल से बढ़ाकर एक हजार 310 प्रति क्विंटल किया गया।

यह वृद्धि लगभग 134 प्रतिशत होती है। दूसरी ओर भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 से 2022-23 तक 9 वर्षों में धान के समर्थन मूल्य में सिर्फ 730 रुपए की वृद्धि कर 2 हजार 40 प्रति क्विंटल (सिर्फ 55 प्रतिशत) वृद्धि, निर्धारित किया गया। जिससे भाजपा के कथित रूप से किसान हितैषी होने का दावा खोखला सिद्ध हो जाता है।

See also  संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, पीएम मोदी ने शांति और मर्यादा बनाए रखने की अपील, बोले- गरिमा का ध्यान रखें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।