विशेष संवादाता, रायपुर

नगरीय प्रशासन एवम विकास विभाग द्वारा 15 फरवरी को नगरीय निकायों के महापौरों और अध्यक्षों हेतु एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। आगामी 15 फरवरी को नगरीय निकायों के निर्वाचित महापौरों और अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सबके लिए आवास मिशन, शहरी आजीविका मिशन और संपति कर संग्रहण आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निकायों को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम हेतु समय दिए जाने हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि नगरीय निकायों में विकास कार्यों के साथ साथ शहरों के तीव्र एवम सुनियोजित विकास की दिशा में कदम बढ़ाने महापौरों और अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री खुली चर्चा करेंगे और शहरी विकास को गति देने मंथन किया जायेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।