टीआरपी डेस्क

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 मार्च को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेगें। मुख्यमंत्री श्री बघेल वहां छुरिया विकासखंड में पंचायत कैफे छुरिया का शुभारंभ करेंगे तथा कंवर महोत्सव 2023 एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल इस दौरान 105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण तथा 96 करोड़ 34 लाख 32 हजार रूपए की लागत के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। विभिन्न विभागीय योजना अंतर्गत 165 हितग्राहियों को 2 करोड़ 56 लाख रूपए से अधिक राशि के सामग्री का वितरण भी करेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।