संबलपुर (ओडिशा)। Curfew in Sambalpur: ओडिशा के संबलपुर में देर शाम हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान हिंसा के बाद शनिवार को संबलपुर में अगली सूचना तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। नगर थाना, धानुपाली थाना, खेतराजपुर थाना, ऐंथापाली थाना, बरेईपाली थाना एवं संबलपुर के सदर थाना क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति या समूह को तत्काल प्रभाव से अगली सूचना तक घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

Curfew in Sambalpur: दो समुदायों के बीच झड़प

हनुमान जयंती मनाने वाले कुल 35 जत्थों ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया, जो शाम को ब्रुक्सपाल हनुमान मंदिर से शुरू होकर संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। संबलपुर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को बाइक रैली के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद दोनों समुदायों के बीच सड़कों पर संघर्ष शुरू हो गया। जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए और कुछ दुकानों में आग लगा दी गई।

See also  BIG BREAKING : ओडिसा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Curfew in Sambalpur

Curfew in Sambalpur: कई दुकानों में लगाई आग

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि हिंसा में कई दुकानों में आग लगा दी गई थी। समाचार एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि ओडिशा सरकार ने शाम को मार्च से पहले शहर में लगभग 1,500 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया था और समारोह का मुख्य आकर्षण ‘महाआरती’ कार्यक्रम भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

Curfew in Sambalpur: पथराव में 10 पुलिसकर्मी घायल

झड़प के दौरान पथराव की घटना में कुल 10 पुलिसकर्मी और हनुमान जयंती समन्वय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर कार सहित लगभग 12 सदस्य घायल हो गए।संबलपुर में दंगा करने के आरोप में 32 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और कुछ को हिरासत में भी लिया गया है।

Curfew in Sambalpur: अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आरके शर्मा ने कहा कि भुवनेश्वर और कटक के सभी पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उपायुक्तों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। कोरापुट जिला प्रशासन ने 24 अप्रैल तक दोपहर तीन बजे से सुबह नौ बजे के बीच जयपोर शहर में रैलियों, जुलूसों और सभाओं के आयोजन पर निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

See also  यहां मिलेगा मात्र 1 रु में इलाज... गरीबों और वंचितों के उपचार के लिए खोला गया है 'एक रुपया' क्लीनिक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।