Demonstration On Increased Electricity Rate -CSPDCL का दो गेट तोड़ा, भाजपा बोली जनता का आक्रोश
Demonstration On Increased Electricity Rate -CSPDCL का दो गेट तोड़ा, भाजपा बोली जनता का आक्रोश

विशेष संवादाता, रायपुर

प्रदेश में अलग-अलग तारीखों पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन बिजली के मुद्दे पर किया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रायपुर के गुढ़ियारी स्थित बिजली दफ्तर का घेराव किया। सुरक्षा निधि वापस दिए जाने की मांग को लेकर उन्होंने धरना दे दिया है। बिजली में मनमानी कटौती हो रही है। जनता बिजली बिल में बढ़ोतरी, सुरक्षा निधि के नाम से अवैध वसूली से परेशान है।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता बिजली दफ्तर पहुंचे। बिजली दफ्तर पर मौजूद पुलिस फोर्स इन कार्यकर्ताओं को रोक न सकी, बैरिकेड तोड़कर तमाम कार्यकर्ता बिजली दफ्तर के भीतर दाखिल हो गए।

नारेबाजी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर गुढ़ियारी के बिजली दफ्तर में तो घुसे ही। अंदर मौजूद मेन गेट पर भी बड़ी तादाद में कार्यकर्ता चढ़ गए। काफी देर तक गेट पर जोर लगाने के बाद लोहे के गेट को तोड़ दिया। जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों और भाजपा नेताओं के बीच काफी बहस भी देखने को मिली।

मूणत ने कहा कि यह जनता का गुस्सा है। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी दफ्तर में धरना देकर बैठे थे। पुलिस ने फ़िलहाल किसी की गिरफ़्तारी नहीं की है, लेकन सम्भावना जताई जा रही है कि मामला दर्ज किया जायेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।