DJ Noise, Fight To Dance - उर्स में DJ, डांस करने पर चाकूबाजी का वीडियो वायरल
DJ Noise, Fight To Dance - उर्स में DJ, डांस करने पर चाकूबाजी का वीडियो वायरल

टीआरपी डेस्क, रायपुर

रायपुर में देर रात तक DJ बजाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई अभियान छेड़ा है। लेकिन पुलिस कार्रवाई से पहले ही उर्स के एक जुलुस में देर रात नाचने की बात पर चाकू निकल गया। दो पक्षों में सरेराह रात को DJ की तेज आवाज़ में दो पक्ष चाकू से एक दूसरे पर ताबड़ तोड़ वार करते रहे, खून सड़कों पर गिरता रहा और युवकों की आवाज़ तेज़ शोर में दब गई। फ़िलहाल पुलिस और घायल खामोश हैं।

लेकिन मामले की भनक लगते ही पुलिस देर रात DJ निकलने वालों और आयोजकों के खिलाफ सख्त है। उर्स के जुलुस और DJ में हुए विवाद के बाद का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि 4 DJ ऑपरेटर्स के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। देर रात तक राजधानी में DJ का प्रयोग किए जाने पर प्रतिबंध है। लगातार लोग शोर की शिकायतें कर रहे थे, शिकायतों का दबाव बढ़ा तो अब पुलिस ने कार्रवाई की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।