CG. न्यूज़ ब्रेकिंग - शराब घोटाले के आरोपी ढेबर, ढिल्लन और पुरोहित की जमानत ख़ारिज
CG. न्यूज़ ब्रेकिंग - शराब घोटाले के आरोपी ढेबर, ढिल्लन और पुरोहित की जमानत ख़ारिज

विशेष संवादाता

रायपुर। शराब और उससे कमाई गई 2000 करोड़ के कथित सूत्रधार अनवर ढेबर, पप्पू ढिल्लन, नितेश पुरोहित और अरुणपति त्रिपाठी से ED ठीक से मुंह नहीं खुलवा पाई है। आरोपी भी ED रिमांड के दौरान खामोश रहे और पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किये। सूत्रों की मानें तो ED रिमांड को कैसे भी सभी ने काटने और जेल अभिरक्षा में जाने की योजना के तहत ही सहयोग नहीं किया। खैर, इसमें कितनी सच्चाई है यह तो आगे पता चलेगा जब सभी आरोपियों को एक साथ 2 जून को पुनः कोर्ट पेश किया जायेगा। हालांकि बिना आरोपियों के सहयोग के भी ED का दावा है कोर्ड वर्ड में करोड़ों की डीलिंग के सबूत हैं। वही करोड़ों रुपए के अनसिक्योर्ड लोन लेने के सबूत भी जुटाए हैं।

ED की ओर से अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया, त्रिलोक सिंह ढिल्लन को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ढिल्लन ने करोड़ों रुपए के लोन लिए यह सभी लोन अनसिक्योर्ड लोन थे। यानी किसी बैंक से यह पैसा उनके खातों में नहीं आया किसी दोस्त और परिचितों ने भेजे। एजेंसी इस बात की छानबीन कर रही है कि, ऐसे कौन से दोस्त थे जिन्होंने करोड़ों रुपए का लोन दे दिया। वह पैसा कहां से आया और कहां गया इसकी जांच की जा रही है।

See also  सीएम ने की केंद्रीय मंत्री गडकरी की तारीफ, नीतिन गड़करी ने दिया ये ऑफर

ED पूछती रही अफसर-कारोबारी मुंह नहीं खोले

प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक शराब घोटाला मामले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, त्रिलोक ढिल्लों और नितेश पुरोहित जांच में कोई खास सहयोग नहीं कर रहे हैं। इनके पास से मिले दस्तावेज और संपत्तियों की जानकारी के बारे में पूछने पर आरोपियों की ओर से जवाब नहीं दिए गए। यही वजह रही कि गिरफ्तारी के बाद करीब 10 दिनों से अधिक समय तक इन सभी को ईडी ने अपनी हिरासत में रखा। यही दलील अदालत में दी गई। कि, कई बार समन पेश करने के बाद भी आरोपी पेश नहीं हुए। पेश हुए तो पूछताछ में सहयोग नहीं किया। सभी को गिरफ्तार करने के पीछे ये बड़ा आधार भी था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।