ED investigation in CG - दो खनिज अफसर भी गिरफ्त में, 4 जेल अभिरक्षा वाले भी पेश
ED investigation in CG - दो खनिज अफसर भी गिरफ्त में, 4 जेल अभिरक्षा वाले भी पेश

विशेष संवादाता, रायपुर

मनी लांड्रिंग और कोयला घोटाले की जेल अभिरक्षा ख़त्म होने के बाद ED की स्पेशल कोर्ट में आज सूर्यकांत, आईएएस समीर बिश्नोई, लक्ष्मीकांत और सुनील अग्रवाल को पेश किया गया है। सभी आरोपी कोर्ट पहुंच गए हैं और स्पेशल कोर्ट में उनकी पुकार होगी तो पेश किया जायेगा। न्यायाधीश श्री राजपूत सेकेण्ड हाफ में संभवतयः अपना फैसला सुनाएंगे।

ED ने बलरामपुर के खनिज अधिकारी बारीक और एक इन्स्पेक्टर को भी गिरफ्त में लिया है। उम्मीद की जा रही है कि ED सभी की रिमांड मांगेगी। इसमें खनिज अफसर और इन्स्पेक्टर समेत अन्य की रिमांड मिल सकती है। वहीँ आईएएस बिश्नोई और सुनील अग्रवाल जमानत के लिए प्रयासरत हैं। लेकिन फ़िलहाल वह आसान नहीं लग रहा।

मनी लांड्रिंग और कोयला घोटाले के मामले में गिरफ्तार सुनील अग्रवाल ने जमानत याचिका पर अब से कुछ देर में सुनवाई होगी।। वहीं आईएएस समीर विश्नोई और चार अन्य भी रिमांड के लिए पेश होंगे। सभी कोर्ट पहुंच गए हैं। इनके नाम के हांके से पहले सभी को कोर्ट परिसर की पुलिस चौकी में बिठा कर रखा गया है। जहां गहमागहमी शुरू हो गई है।

See also  दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारकों का लगने वाला है मेला,चलेगा चुनाव का खेला

इसी मामले में ईडी ने मंगलवार को बलरामपुर संयुक्त जिले के खनिज अधिकारी अवधेश बारीक को गिरफ्तार किया। इसे भी पेश किया जाएगा। वहीं धमतरी के खनिज निरीक्षक खिलावन भूआर्य को हिरासत में लिया है। ईडी ने धमतरी के खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा से भी सोमवार को देर रात तक पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटा लिया है।

सुनील अग्रवाल की जमानत याचिका दायर की जा रही है। दोपहर साढ़े बारह बजे विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया जाएगा। बारीक से पहले इन मामलों में आईएएस समीर विश्नोई की जमानत याचिका दो बार खारिज हो चुकी है।

कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, ट्रांसपोर्टर लक्ष्मीकांत तिवारी 11 अक्टूबर को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी फिर से रिमांड पर लेने का आवेदन देगी। वहीं बचाव पक्ष के वकील जमानत पर रिहाई की कोशिश करेंगे। इसके लिए बारीक और खिलावन से हुई पूछताछ में कई सबूत आरोपियों की जमानत और रहत के रस्ते में रोड़ा बन सकते हैं।

See also  Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में सुबह 9 बजे तक 5.71 प्रतिशत वोटिंग हुई

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।