Ed Special Court's decision - सूर्यकांत, लक्ष्मीकांत, सुनील और IAS समीर को 1 दिन की जुडिशियल कस्टडी
Ed Special Court's decision - सूर्यकांत, लक्ष्मीकांत, सुनील और IAS समीर को 1 दिन की जुडिशियल कस्टडी

विशेष संवादाता, रायपुर

ED की स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्त में फंसे कोयला, ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के अलावा IAS अधिकारी को एक दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में चरों को भेजने का फैसला सुनाया है। सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल और आईएएस समीर बिश्नोई को जुडिशियल कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। चारों आरोपियों को रायपुर सेन्ट्रल जेल में भेजा जायेगा।

सूत्रों के मुताबिक ईडी चरों की ट्रांजिट रिमांड छाती थी पर आरोपियों के वकीलों ने कहा ED को पर्याप्त समय दिया गया है पूछताछ का और उनके पक्षकारों के पास बताने को कुछ भी नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद स्पेशल कोर्ट मजिस्ट्रेट श्री राजपूत ने सभी को एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने और कल अपना फैसला सुनाने का निर्णय दिया है। ईडी और स्थानीय पुलिस कोर्ट से सभी आरोपियों को मेडिकल चेकअप के बाद जेल दाखिल करेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।