CM से मिले तमिलनाडु के किसान - CM को दिया धान की बाली और नारियल का नज़राना
CM से मिले तमिलनाडु के किसान - CM को दिया धान की बाली और नारियल का नज़राना

टीआरपी डेस्क

तमिलनाडु प्रदेश से पहुंचे तंजावुर क्षेत्र के 14 किसानों के प्रतिनिधि ने आज शाम सर्किट हाउस गरियाबंद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को इस दौरान किसान प्रतिनिधिमंडल ने नारियल के पौधे और पांच प्रकार के धान की प्रजातियां भेंट कर उनका स्वागत किया।

कावेरी नदी किसान संगठन के सदस्य सुंदर विमल ने बताया कि यहाँ छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर उनसे मिलने आए हैं। उन्होंने बताया कि यहां धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को प्रति एकड़ बोनस राशि भी दी जा रही है। इससे किसान समृद्ध हो रहे हैं।

See also  Berojgari Bhatta Yojana : बैंक खातों में पहुंचा बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों का पैसा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।