Final Rehearsal Of Republic Day -गणतंत्र दिवस की तैयारी फाइनल, भूपेश लालबाग में लेंगे सलामी
Final Rehearsal Of Republic Day -गणतंत्र दिवस की तैयारी फाइनल, भूपेश लालबाग में लेंगे सलामी

टीआरपी डेस्क

जगदलपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में ध्वजारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल मंगलवार को किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे रहे।

उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा उपस्थित थे। अधिकारियों ने तैयारी के संबंध में कमीबेशी को समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस वर्ष परेड की कमान डीएसपी अनिल कुर्रे कर रहे है।जो 14 टुकड़ी को कमांड करते हुए मार्चपास्ट करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया जाएगा और विभागों के शासकीय योजनाओं से सम्बंधित झाँकी का प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति को अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।

See also  बाल न्यायालय से लौटते समय पुलिस कस्टडी से भागे तीन नाबालिग, चलती वैन से कूदकर हुए फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।