Finance permission for new setup - 23 नई तहसील, 11 एसडीएम कार्यालय के लिए इतने पद
Finance permission for new setup - 23 नई तहसील, 11 एसडीएम कार्यालय के लिए इतने पद

टीआरपी डेस्क

राज्य सरकार जनहित के लिए ज्यादा सरल प्रशासनिक व्यवस्था देने के प्रयास में है। शासन ने 23 नये तहसील और 11 नये अनुमंडलीय अधिकारी कार्यालय के लिए सेटअप तैयार कर पद सृजन कर दिये हैं। 17 जिलों के लिए 23 नय नये तहसील और 8 जिलों के 11 एसडीएम कार्यालय के लिए पदों का सृजन इस तरह से किया गया है। 23 तहसील के लिए 322 नये पद सृजित हुए हैं।

वहीं 11 नये अनुमंडलीय अधिकारी कार्यालय के लिए 77 पद सृजित किये गये हैं। 17 जिलों में बने 23 तहसीलों में प्रत्ति तहसील 14 पदों के मान से 13 विभिन्न पद स्वीकृत किये गए हैं। जबकि 8 जिलों में बने 11 एसडीएम कार्यालयो के लिए प्रत्ति कार्यालय 7 पदों के मान से 77 विभिन्न पद स्वीकृत किये गए हैं। स्वीकृत पदों हेतु वित्त विभाग की भी अनुमति मिल चुकी है।

देखिये शासन की अनुमति आदेश…

See also  स्टील कॉन्क्लेव विजन 2030 में शामिल हुए CM बघेल, कहा- SECL से स्टील व्यवसायिओं को मिले कोल लिंकेज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।