टीआरपी डेस्क

कोरोना मुक्त राज्य हो चुके छतीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना फिर अपनी पकड़ बना रहा है। राजधानी रायपुर में अब तक 4 एक्टिव केस मिल चुके हैं। नया वैरिएंट होने के खतरे के चलते सभी का सैम्पल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

इस दौरान राजधानी रायपुर में दो महिलाओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक दोनो मां-बेटी अभी विदेश से लौटे हैं। एहतियातन कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिये गए हैं।

बता दें कि प्रदेश में सिर्फ चार ही पॉजिटिव केस मिले हैं। चारों प्रदेश को राजधानी रायपुर की ही है। 22 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग ने 1372 लोगो का प्रदेश में कोरोना टेस्ट किया था। इनमे यूएसए से लौटी राजधानी रायपुर की माँ-बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। तो वही 21 दिसंबर को भी दो पॉजिटिव राजधानी रायपुर में ही मिले थे।

हालाकि अभी तक किसी में कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन बीएफ- 7 की पुष्टि नही हुई है। संक्रमित पाए गए चारों बाहर ट्रेवल कर के आये हैं। उनके सैम्पल जीनोम टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। आंकड़े बताते हैं कि अब तक प्रदेशभर में कोरोना से 14,146 लोगो की मौत हो चुकी है।

See also  BREAKING : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, सामने आए 543 नए केस, रायपुर में मिले सबसे ज्यादा 206 संक्रमित, देखें जिलेवार पूरी डिटेल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।