Governor of Jharkhand - बैस बोले सोरेन सरकार को अस्थिर करने का आरोप गलत
Governor of Jharkhand - बैस बोले सोरेन सरकार को अस्थिर करने का आरोप गलत

टीआरपी डेस्क

रांची। राज्यपाल रमेश बैस ने कहा है कि झारखंड सरकार को अस्थिर करने का आरोप गलत है। मैं अभी किसी राजनीतिक दल में नहीं हूं और राजनीति से मतलब भी नहीं है। पर चुनाव आयोग ने क्या जवाब दिया है और लिफाफे में क्या है, आगे क्या करना है, यह मेरा क्षेत्राधिकार है। इसमें किसी को दिक्कत या आपत्ति क्यों है?


श्री बैस ने उक्त बातें एक सवाल के जवाब में कही. वे सोमसरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित अरका जैन विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि सरकार के साथ कोई विवाद नहीं है। मैं अभी संवैधानिक पद पर हूं और संवैधानिक तौर पर जो अधिकार मिले हैं, उसके अनुसार जो करना है, वही कर रहा हूं और आगे भी करूंगा। उन्होंने कहा लिफाफे में क्या है और उस पर क्या कदम उठाना है, यह मेरे अधिकार क्षेत्र में है।

See also  जन-जन में बसे हैं श्रीराम : डॉ. रमन ने किया पलटवार, कहा- उनके सम्मान में सब कुछ हो, निगेटिव का समर्थन नहीं

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।