Hockey World Cup trophy Reached Chhattisgarh -सीएम ट्रॉफी हाथों में उठाकर बोले.. चक दे इंडिया
Hockey World Cup trophy Reached Chhattisgarh -सीएम ट्रॉफी हाथों में उठाकर बोले.. चक दे इंडिया

विशेष संवादाता, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी फिटनेस टिप्स:हॉकी खिलाड़ियों से बोले सीएम- फुगड़ी खेला करें पूरे शरीर का व्यायाम होता है। चक दे इंडिया नारे के साथ मुख्यमंत्री ने हाकी वर्ल्डकप की ट्राफी उठाई। इस मौके पर प्रदेशभर से हॉकी के खिलाड़ी रायपुर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। CM ने शुभकामना बैनर पर अपने हस्ताक्षर किए। ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी।

बेंगलुरू से यह ट्राफी लेकर सुबह 9 बजे फ्लाइट से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचे। जिसके बाद ये ट्रॉफी मुख्यमंत्री निवास पहुंची। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – पड़ोसी राज्य ओडिशा में 13 जनवरी से शुरु हो रहे वर्ल्डकप की ट्रॉफी अंतिम पड़ाव में छत्तीसगढ़ आई है, मैं यहां की पौने तीन करोड़ जनता की ओर से स्वागत करता हूं। ओडिशा और छत्तीसगढ़ भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से जुड़ा हुआ है। हॉकी के मामले में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और जशपुर इन दो शहरों का विशेष योगदान रहा है। इन दो शहरों ने प्रदेश का गौरव बढ़ाने का काम किया है ये हॉकी की नर्सरी हैं। हॉकी में छत्तीसगढ़् ने राष्ट्रीय प्रतिभाएं जैसे सबा अंजुम, रेणुका, बलविंदर, विसेंट लकड़ा, जैसे खिलाड़ियों ने हमें गर्व का अवसर दिया है।

See also  Indecent Comment Episode On PM - बीजेपी कार्यकर्ता पर केस दर्ज, नेताप्रतिपक्ष ने जताई नाराज़गी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।