How CM Bhupesh & Om Mathur Met - BJP नेता ओम माथुर और CM भूपेश की पहली मुलाकात चर्चा में...
How CM Bhupesh & Om Mathur Met - BJP नेता ओम माथुर और CM भूपेश की पहली मुलाकात चर्चा में...

विशेष संवादाता

रायपुर/दंतेवाड़ा। राजनीति में कहा गया है, राजनेता राजनीति का हिस्सा होता है। राजनेता का कोई भी कदम गैर-राजनीतिक नही होता। यह बातें तब और गौर करने वाली हो जाती हैं जब सियासत में धुरविरोधी पार्टी नेता आमने-सामने हों। ऐसा ही नजारा आज तब दिखा जब बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और CM भूपेश बघेल एक-दूसरे से पहली बार रुबरू हुए। दोनों ही दिग्गज नेताओं के हाथ मिलाने, अभिवादन करने को लेकर चर्चा है। श्री माथुर दो बार CM को हाथ जोड़कर अभिवादन किये और दो बार पहले से हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाते दिखे।

दरअसल कल नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए बीजेपी के सभी नेता दंतेवाड़ा पहुंचे थे। बीजेपी नेताओं से पूर्व शहीदों को नमन करने CM भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, कांग्रेस सांसद दीपक बैज पहुँच गए थे। कुछ देर बाद ही मौके पर भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

See also  Kiran Singh Deo Health Update: सड़क हादसे के बाद मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती, स्वास्थ्य पर नजर

बता दें कि नक्सलियों द्वारा किये गए IED ब्लास्ट में DRG के वाहन और 10 जवानों समेत एक ड्राइवर विस्फोट के शिकार हो गए थे। खबर लगते ही CM भूपेश समेत सभी कांग्रेस नेताओं ने अपना तय कार्यक्रम रद्द कर दिया था। इसी तरह बीजेपी नेताओं ने भी बस्तर सहित प्रदेश के सभी कार्यक्रम रद्द कर दंतेवाड़ा पहुंचे। इसी तारतम्य में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कल नक्सल हमले की जानकारी लगते ही अपने सारे स्वागत कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। आज की दंतेवाड़ा की बैठक व सभी कार्यक्रम भी रद्द कर श्रद्धांजलि देने पहुंच गए।

श्रद्धांजलि और शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्री माथुर सीधे CM भूपेश बघेल जहां बैठे थे वहां पहुँच गए। इस अप्रत्याशित मुलाकात के दौरान CM भूपेश बघेल और बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का बॉडी लेंग्वेज, चेहरे का हाव-भाव का सियासी गलियारे में अंदाज़ लगाया जाने लगा है। बताते हैं कि मुख्यमंत्री से श्री माथुर पहले हाथ जोड़कर अभिवादन किये फिर हाथ मिलाने को आतुर दिखे। इसी तरह बघेल इस मुलाकात के लिए उस तरह तैयार नहीं थे इसलिए ज़रा असहज और हाथ मिलाने से सकुचाये। पीसीसी चीफ और गृहमंत्री बीजेपी प्रदेश प्रभारी के लिए सहज रहे और CM से ओम क्या कह रहे उस पर ध्यान रखे दिखे।

See also  भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कमलभान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दिनेश कश्यप को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।