आईपीएस अशोक जुनेजा बने पूर्णकालिक डीजीपी
FILE PHOTO

टीआरपी डेस्क
रायपुर। आईपीएस अधिकारी अशोक जुनेजा अब पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बन गए हैं। यूपीएससी की मंज़ूरी के बाद छत्तीसगढ़ शासन ने उनका तत्संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जुनेजा पिछले साल अक्टूबर में डीएम अवस्थी को हटाकर प्रभारी डीजीपी बनाए गए थे।
श्री जुनेजा 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पुलिस महकमे के प्रमुख बनाए जाने के बाद भी यूपीएससी से कन्फर्म नहीं होने की वजह से उन्हें पूर्णकालिक डीजीपी के साथ ही पे-स्केल में भी वे नहीं आ पाए थे। जानकारी के मुताबिक जुनेजा प्रभारी डीजीपी जरूर थे मगर उनकी मूल पोस्टिंग छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्सेज थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।