Jharkhand police action- ब्रम्हानंद को समंस, नोटिस की क़ानूनी प्रक्रिया का मिलेगा लाभ
Jharkhand police action- ब्रम्हानंद को समंस, नोटिस की क़ानूनी प्रक्रिया का मिलेगा लाभ

विशेष संवादाता, रायपुर

भानूप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद को झारखंड पुलिस की पहला नोटिस की मियाद समाप्त होने के बाद भी गिरफ़्तारी नहीं होगी। क़ानूनी तौर पर पुलिस की नोटिस का जवाब बीजेपी प्रत्याशी की तरफ से लिखित जवाब प्रस्तुत कर दिया गया है। ऐसे में अब बीजेपी और झारखण्ड पुलिस के बिच समंस, नोटिस और क़ानूनी प्रक्रिया चलेगी। इसका लाभ मिलने और उपचुनाव तक सीधी गिरफ़्तारी नहीं होने को लेकर बीजेपी कॉन्फिडेंट है।

रेप के आरोपी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी को लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। हालांकि पुलिस ने 10 बजे तक कांकेर थाने में मौजूद होने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन वे नहीं आए। कांकेर थाने में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसी बीच सूत्रों के हवाले खबर आई है कि ब्रह्मानंद नेताम थाना नहीं जाएंगे। उनकी जगह भाजपा नेताओं का एक दल थाना जाएगा। प्रतिनिधि मंडल के साथ ब्रहमानन्द के अभिकर्ता नन्दू ओझा भी मौजूद रहेंगे। फिलहाल अभी इस बात की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। यह सवाल आ रहा है कि ऐसे में झारखंड पुलिस क्या करेगी। क्या खाली हाथ लौट जायेगी या गिरफ्तारी करेगी।

See also  Congress Question On Completion Of 9 Years Of BJP- कांग्रेस के प्रमोद तिवारी बोले मोदी सरकार के 9 साल केवल जुमलेबाजी

घटना को समझिए, राजनीतिक नजरिए से ऐसे जानिए

समन्स के मुताबिक आज 10 बजे तक भानूप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद को झारखंड पुलिस की पहला नोटिस की मियाद खत्म हो चुकी है। अब दूसरा समन्स फिर होगा जारी फिर दिया जाएगा एक से दो दिन का समय। फिर भी नही आने पर तीसरा नोटिस होगा जारी होगी। इस दौरान वकील के जरिए अपना जवाब ब्रह्मानंद पेश कर सकेगा। वकील के जवाब से संतुष्ट तीसरे नोटिस के बाद ही झारखंड पुलिस गिरफ्तारी की प्रक्रिया कानूनी रूप से कर सकेगी आज है 29 तारीख, प्रचार की आखिरी तारीख 3 बाकी है 4 दिन और 4 दिन में क्या तीन नोटिस की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। यानि चुनाव तक तो मुश्किल लग रहा है।

5 दिसंबर को होंगे उपचुनाव

कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 5 दिसंबर को होना है। यह सीट पिछले महीने कांग्रेस विधायक मनोज सिंह मंडावी के निधन से खाली हुई है। भारत निर्वाचन आयोग ने 5 नवंबर को इस चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। यह चुनाव गुजरात चुनाव के साथ ही कराया जाएगा। इसका परिणाम भी गुजरात-हिमाचल के परिणामों के साथ आएगा।

See also  Staff Salary Stuck Because Of Chips CEO- सीईओ की बेफिक्री से 150 कर्मचारियों की पगार अटकी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।