karnataka Election Campaign - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने खोली कांग्रेस के झूठे वादों की पोल
karnataka Election Campaign - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने खोली कांग्रेस के झूठे वादों की पोल

विशेष संवादाता

रायपुर। कर्नाटक चुनाव प्रचार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने खोली कांग्रेस के झूठे वादों की पोल। कहा 15 हजार करोड़ का बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके 250 करोड़ का आखिरी बजट में प्रावधान किया। अरुण साव ने कहा ऐसी कांग्रेस पर जनता विश्वास न करे जो लोगो को कहते है आप शराब पीना बंद करो तो हम शराबबंदी कर देंगे।

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कर्नाटक राज्य के विधान सभा चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत अरसिकेरे विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी जी वी वसवराजू के निवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट कर ,चुनाव कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार की सफलताओं जनहितकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया। अरुण साव के कहा भारतीय जनता पार्टी पावर की नहीं पब्लिक के विकास की राजनीतिक करती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।