Kedar Kashyap-Santosh Bafna Called To Delhi - रेल मंत्री वैष्णव के साथ रावघाट-जगदलपुर रेल परियोजना करेंगे चर्चा
Kedar Kashyap-Santosh Bafna Called To Delhi - रेल मंत्री वैष्णव के साथ रावघाट-जगदलपुर रेल परियोजना करेंगे चर्चा

टीआरपी डेस्क

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर को रायपुर रेल से जोड़ने के लिए प्रस्तावित रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन परियोजना को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप और पूर्व विधायक संतोष बाफना को दिल्ली बुलाया है। रेल मंत्री वैष्णव दोनों नेताओं को प्रस्तावित रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन परियोजना में रेलवे की ओर से की जा रही कार्यवाही की जानकारी देंगे।

रेल संघर्ष समिति का 9 मई को बस्तर महाबंद

दिल्ली में गुरुवार को शाम 5 बजे भाजपा नेताओं के साथ बैठक होगी। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर और बस्तर लोकसभा प्रभारी संतोष पांडे भी शामिल हो सकते हैं। इधर जगदलपुर रेल लाइन की मांग को लेकर रेल संघर्ष समिति नुक्कड सभा का आयोजन कर रहा है। रेल संघर्ष समिति ने आगामी 9 मई को बस्तर महा बंद बुलाया गया है।

See also  16 मई को पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंडल के अफसरों से करेंगे चर्चा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।