कोरबा ब्रेकिंग- लूट और फिर रेप केस के आरोपियों को सजा
कोरबा ब्रेकिंग- लूट और फिर रेप केस के आरोपियों को सजा

टीआरपी डेस्क

लूट और महिला के हाथ पांव बांधकर रेप करने वाले आरोपी कशीब खान को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। मामला 11 मई 2022 का है। दो साल तक चली सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने इस पर बीते सोमवार को फैसला सुनाया।

कोर्ट ने अपने फैसले में रेप और लूट करने वाले कशीब खान को उम्र कैद और 10 हजार जुर्माना, लूट करने वाले पवन चौरसिया को 10 साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना लगाया है।घटना कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 11 मई 2020 को जब महिला घर पर अकेली थी।

इस दौरान दो चोर कशीब खान और पवन चौरसिया घर में आकर छुप गए। महिला खाना खाकर कमरे में सोने गई तो दोनों आरोपियों ने महिला को पकड़ा और उसके मुंह मे कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसके हाथ पैर बांधकर अलमारी में रखे जेवरात और नगदी लूट ली।

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद जब दोनों आरोपी निकल रहे थे इस दौरान एक आरोपी काशिब खान की महिला को देखकर नीयत खराब हो गई। आरोपी कशीब खान ने महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए बलात्कार किया और विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में लूट करने वाले एक अन्य आरोपी पवन चौरसिया को कोर्ट ने 10 साल की सजा और 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।