Lakhma could not stop Himself From Dancing- बस्तर जा रहे थे मंत्री लखमा, अचानक नृत्य अभ्यास में कूद पड़े
Lakhma could not stop Himself From Dancing- बस्तर जा रहे थे मंत्री लखमा, अचानक नृत्य अभ्यास में कूद पड़े

विशेष संवादाता, रायपुर

बस्तर दौरे के लिए रवाना होने से पहले रायपुर पुलिस ग्राउंड में कुछ इस अंदाज में दिखे आबकारी मंत्री कवासी लखमा कि एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल मंत्री लखमा हेलीकॉप्टर से बस्तर जाने के लिए पुलिस मैदान हेलीपेड पहुंचे थे।

दलबल के साथ वे हेलीपेड अये तभी पुलिस मैदान में गणतंत्र दिवस के लिए तैयारियों कर रही छात्राओं को नृत्य करते देखा। लोकनृत्य की धुन और छात्राओं को लय , सुर और ताल में नृत्य अभ्यास करते देख आबकारी मंत्री कवासी लखमा खुद को रोक नहीं पाए और सीधे मैदान पहुँच गए।

मंत्री कवासी के अंगरक्षक और स्टाफ कुछ समझ पाते तब तक वो नृत्य करती छात्राओं के साथ नाचने लगे। नृत्य भी क्षणभर के लिए नहीं बल्कि करीब 7-8 मिनट किये। छात्राएं और वहां अभ्यास के लिए पहुंचे लोगों के साथ साथ उपस्थित लोग भी उनके नृत्य को खूब सराहते दिखे। इस दौरान हेलीकॉप्टर बस्तर रवानगी के लिए तत्पर था, लखमा के इस नए अंदाज़ को फ़ौरन मिडिया ने भी कैमरों में कैद किया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।