Legendary actress Tabassum passes away - तबस्सुम का 78 साल की उम्र में इंतेक़ाल
Legendary actress Tabassum passes away - तबस्सुम का 78 साल की उम्र में इंतेक़ाल

टीआरपी डेस्क

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके बेटे ने मीडियाइसकी पुष्टि की है। बेटे होशांग गोविल के मुताबिक 18 नवंबर को शुक्रवार की शाम को तबस्सुम ने आखिरी सांस ली।

तबस्सुम ने 1947 में बेबी तबस्सुम के नाम से हिंदी फिल्म ‘नरगिस’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। 70 के दशक में एक कामयाब टेलीविजन होस्ट के तौर पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। दूरदर्शन पर तकरीबन 21 साल तक चले टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन में’ में वे कई बड़ी-बड़ी हस्तियों का इंटरव्यू करती थीं। इसके अलावा, वे पिछले कई सालों से अपने यू ट्यूब चैनल के लिए भी लगातार वीडियो बनाती आ रही हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।