Manchester United Lost To Newcastle In Football Tournament - न्यूकासल से हारा मैनचेस्टर यूनाईटेड
Manchester United Lost To Newcastle In Football Tournament - न्यूकासल से हारा मैनचेस्टर यूनाईटेड

टीआरपी डेस्क

लंदन। मैनचेस्टर यूनाईटेड को यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में न्यूकासल यूनाईटेड के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ईपीएल में शीर्ष चार पर रहने की टीम की उम्मीदों को झटका लगा है।

ईपीएल में शीर्ष चार में रहने वाली टीमें यूरोप की शीर्ष क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करेंगी। आर्सेनल और मैनचेस्टर सिटी का पहले दो स्थान पर रहना लगभग तय है लेकिन मैनचेस्टर यूनाईटेड की हार के साथ बाकी दो स्थान के लिए दौड़ रोमांचक हो गई है।

रविवार को न्यूकासल की ओर से जो विलोक और कैलम विल्सन ने दूसरे हाफ में गोल दागे। इस जीत से न्यूकासल की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मैनचेस्टर यूनाईटेड की टीम के भी न्यूकासल के समान अंक हैं लेकिन खराब गोल अंतर के कारण वह चौथे स्थान पर है। इन दोनों टीम से एक अंक पीछे टोटेनहैम दूसरे स्थान पर है लेकिन उसे सोमवार को एवर्टन से भिड़ना है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।