Meeting Of The Business Advisory Committee Of The Legislative Assembly - छग. विस. में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक
Meeting Of The Business Advisory Committee Of The Legislative Assembly - छग. विस. में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक

विशेष संवादाता, रायपुर

छत्तीसगढ़ विधान सभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आज विधान सभा परिसर स्थित मुख्य समिति-कक्ष में विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत के सभापतित्व में संपन्न हुई ।

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया, विधायकगण, विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा एवं छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, अमिताभ जैन सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे ।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।