One Day Seminar On POCSO Act - पुलिस और मिडिया को मिली परिष्कृत जानकारी
One Day Seminar On POCSO Act - पुलिस और मिडिया को मिली परिष्कृत जानकारी

विशेष संवादाता, रायपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर प्रशांत अग्रवाल एवं श्रीमति मॉरिशा नायडू शासकीय अधिवक्ता, जिला न्यायालय रायपुर के मार्गदर्शन में आज 23 नवम्बर को पॉक्सो ऐक्ट के विषय में एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया।

पॉक्सो ऐक्ट के संबंध में विवेचकों को और दक्ष बनाने, विवेचना का स्तर इम्प्रूव करने, आवश्यक फॉरेंसिक जाँच कराने के तरीक़ों के बारे में जानकारी दी गई। ज़िले के 2 प्रकरण जिनमें मृत्यपर्यंत कारावास की सज़ा हुई है, उसकी केस स्टडी की भी चर्चा की गई। इस इंटरैक्टिव कार्यशाला में अलग अलग कार्यवाहियों के संबंध में विवेचकों के संशय भी दूर किए गए। पॉक्सो एक्ट एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निपुण सक्सेना जजमेंट में पीडिता की पहचान उजागर ना हो पाने के संबंध में दिये गये निर्देशों से भी विवेचकों को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा जारी परिपत्र एवं निर्देश, अपराध विवेचना संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं बरती जाने वाली सावधानियों एवं अपराध घटित संबंधी व्याख्यान की जानकारी दी गयी है जिससे विवेचना दौरान आने वाले समस्याओं का निकराकरण किए जाने में सफलता प्राप्त किया जा सके। साथ ही पॉक्सो एक्ट के अपराधों के संबंध में प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीड़िया को लैंगिक अपराध संबंधी दिषा निर्देश एवं पीड़ित की पहचान उजागर होने संबंधी सावधानी एवं दण्ड संबंधी प्रावधान की जानकारी प्रदान किया गया है।

इस आयोजन में मुख्य रूप से अभिषेक महेश्वरी, अति. पुलिस अधीक्षक, शहर, रायपुर श्रीमति चंचल तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्लू, सुश्री ललिता मेहर उप पुलिस अधीक्षक, आई.यू.सी.ए.डब्लू, श्रीमति दिव्या शर्मा उप निरीक्षक थाना तेलीबांधा द्वारा रायपुर जिले के समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, उप निरीक्षक उपस्थित थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।