Placement Staff Angry With Housing Board- कर्मचारियों को हटाने पर बवाल, लामबंद हुए विभाग
Placement Staff Angry With Housing Board- कर्मचारियों को हटाने पर बवाल, लामबंद हुए विभाग

टीआरपी डेस्क

रायपुर। प्रदेश संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ जल्द आंदोलन करेगा। संघ के अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड से कर्मचारियों को हटाना दुर्भाग्यजनक है। बिना किसी कारण के कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरकार में आने से पहले नियमितिकरण का वादा किया था और अब चुनाव के लिए केवल 4 से 5 महीने का वक्त बचा है, ऐसे में कर्मचारियों को नियमित करने की जगह हटाया जा रहा है। अनियमित कर्मचारी संघ ने हटाए गए कर्मियों को बहाल करने की मांग की है और आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।