Police Everywhere In Narayanpur - नारायणपुर में चर्चों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात
Police Everywhere In Narayanpur - नारायणपुर में चर्चों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात

टीआरपी डेस्क

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला मुख्यालय में धर्मांतरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से बवाल मचा हुआ है। सोमवार को को हिंसा के बाद मंगलवार को पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है। नारायणपुर में चर्चों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।

एडका थाना क्षेत्र के बंडापाल गांव में स्थित चर्च में रात में तोड़फोड़ की गई है। 130 बेदखल परिवारों को इनडोर स्टेडियम में प्रशासन ने शरण दे रखी है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने नारायणपुर में डेरा डाल दिया है। कैथोलिक चर्च में मूर्तियां तोड़े जाने के बाद साढ़े चार लाख रुपये की लूट की शिकायत की गई है। नारायणपुर में चर्चों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।

उधर नारायणपुर जिले के कई गांवों में तनाव जैसी स्थिति बन गई है। प्रशासन ने स्थिति संभालने के लिए स्कूल-कॉलेज बंद करवा दिए और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। चार आईपीएस अफसरों ने मोर्चा संभाला है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज, नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार,16 वीं वाहिनी कमांडेंट जितेंद्र शुक्ल, कोंडागांव एसपी दिव्यांग पटेल, नारायणपुर कलेक्टर अजित वसन्त मौके पर नजर बनाएं हुए हैं।

See also  पांचों राज्यों में चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया माओवादियों ने, स्थानीय लोगों से की जा रही है अपील

वारदात के बाद पुलिस ने भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम को हिरासत में ले रखा है। इनके साथ करीब एक दर्जन लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा गया है। सर्व आदिवासी समाज ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते आंदोलन में सर्व आदिवासी समाज का नाम लेने पर आपत्ति जताई है। प्रशासन ने स्थिति संभालने के लिए स्कूल-कॉलेज बंद करवा दिए और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

चार आईपीएस अफसरों ने मोर्चा संभाला है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज, नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार,16 वीं वाहिनी कमांडेंट जितेंद्र शुक्ल, कोंडागांव एसपी दिव्यांग पटेल, नारायणपुर कलेक्टर अजित वसन्त मौके पर नजर बनाएं हुए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।