Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana - समीक्षकों के मोबाइल नम्बर पर कर सकते हैं शिकायत, 8 जिलों में करेंगे जांच
Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana - समीक्षकों के मोबाइल नम्बर पर कर सकते हैं शिकायत, 8 जिलों में करेंगे जांच

टीआरपी डेस्क

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे प्रदेश के आठ जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे।

संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक रामामूर्ति सी.व्ही.एस. (मोबाइल नम्बर 9440100167) 14 दिसम्बर को दंतेवाड़ा जिले और 20 दिसम्बर को बस्तर जिले में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। सुरेश चंद्र सिन्हा (मोबाइल नम्बर 9871079750) 14 दिसम्बर को दंतेवाड़ा में और 20 दिसम्बर को बीजापुर में सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे।

राजीव कुमार वासुदेवा (मोबाइल नम्बर 9631081077) 18 दिसम्बर को जशपुर में और 25 दिसम्बर को रायगढ़ में सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे। डी. रवि कारथीकायन (मोबाइल नम्बर 944222194) 17 दिसम्बर को राजनांदगावं, 25 दिसम्बर को कांकेर और 27 दिसम्बर को कोंडागांव में सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे।

See also  कर्नाटक हाईकोर्ट ने ट्विटर पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।