विशेष संवादाता, रायपुर

राजधानी रायपुर के सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में दर्दनाक हादसा हो गया है। फैक्ट्री से निकलने वाली फ्लाय ऐश की खुदाई के दौरान जमीन धसकने से उसमे तीन मज़दूरों की दबने से मौत की खबर है। बताते हैं दो महिला समेत एक व्यक्ति फैक्ट्री एरिया से कुछ दूर डंप की जा रही राखड़ की खुदाई के लिए गए हुए थे।

आसपास बिना किसी सुरक्षा इंतेज़ाम के बेपरवाही से फैक्ट्री से निकलने वाली राखड़ को डंप किया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच में जुट गई है। मृतकों के शव भी निकल लिया गया है। वहीँ जिस फैक्ट्री की राखड़ है उसपर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। सीएम बघेल ने घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सिलतरा में कंपनी के द्वारा निकाले गए मलबे से ग्रामीण राखड़ निकालने के लिए रोज मलबे के पास इकट्ठा होते थे। आज भी करीब पांच ग्रामीण राखड़ निकाल रहे थे। इस दौरान मलबे के गड्ढे में उतरे थे। खुदाई के दौरान मलबा उनके ऊपर ढह गया। इस हादसे में दो महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं एक नाबालिग लड़की घायल है जिसका

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।