शाहिद अली

टीआरपी डेस्क

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली को बर्खास्त करने, और अपराधिक प्रकरण दर्ज करने का फैसला किया। अल्प सूचना पर गुरूवार को विवि प्रशासन ने कार्य परिषद की बैठक में सिफारिश की गई। बैठक में कुलपति बलदेव शर्मा ने दो प्रस्ताव पेश किए। इनमें पहला डॉ. शाहिद अली का और दूसरा आईआईएमसी दिल्ली के एक शिक्षाविद को लेकर था। दोनों ही पूर्व में ठाकरे विवि में पदस्थ थे।

दोनों प्रस्तावों में इनकी संविदा नियुक्ति को अनुचित बताया गया था। कार्यपरिषद से इन पर अनुमोदन ले लिया है। डॉ. अली को फर्जी दस्तावेज, प्रमाण पत्रों के जरिए नौकरी हासिल करने की छिब्बर कमेटी की जांच और अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई है। इस अनुशंसा पर विश्वविद्यालय ने एक सुक्ष्म जांच कमेटी भी बनाई थी जिसने इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

जानकारी के मुताबिक अल्प सूचना पर गुरूवार को विवि प्रशासन ने कार्य परिषद की बैठक बुलाई थी। इसमें वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, राजकुमार सोनी, आवेश तिवारी समेत कुलपति और कुल सचिव मौजूद थे। बैठक में कुलपति बलदेव शर्मा ने दो प्रस्ताव पेश किए।

See also  National Ramayana Festival - राम कृपा …भांजे राम के ननिहाल का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।