Rajya Sabha MP Phoolodevi -संसद में किसानों के कर्जे और न्यूनतम समर्थन मूल्य का मुद्दा उठाया
Rajya Sabha MP Phoolodevi -संसद में किसानों के कर्जे और न्यूनतम समर्थन मूल्य का मुद्दा उठाया

विशेष संवादाता, रायपुर

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि आज खेती करना मुनाफे का सौदा नहीं रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, खाद-बीज की कीमत बढ़ रही है, बिजली के दाम कम नहीं हो रहे हैं। देश का किसान कर्ज लेकर खेती कर रहा है जिसे वह चुकाने में असमर्थ है।

खेती में बढ़ रही लागत और फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिलने के कारण 80 प्रतिशत से अधिक किसान भारी कर्ज में है। जगह-जगह किसान आत्महत्या कर रहे हैं, सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने यह भी कहा कि किसान कर्ज से तभी निकल पाएगा जब स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के आधार पर सभी फसलों के लिए सी 2+50 प्रतिशत के फार्मूले से एमएसपी की गारंटी का कानून बनाया जाए।

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने सरकार से मांग की है कि देश के सभी किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ किए जायें और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के आधार पर एमएसपी देने के लिए एमएसपी की गारंटी का कानून बनाया जाए।

See also  Cap Politics Of Congress Sevadal -दुर्ग सम्मलेन में टोपी पॉलिटिक्स, CM भूपेश की टोपी सेलजा के सिर…!

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।