Reprimanded For Brushing Off English In The House - अमितेश अंग्रेजी झाड़े तो महंत ने अपने अंदाज़ में झिड़का
Reprimanded For Brushing Off English In The House - अमितेश अंग्रेजी झाड़े तो महंत ने अपने अंदाज़ में झिड़का

टीआरपी डेस्क

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 9 वें दिन भी विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक को अपने अलग अंदाज़ में झिड़का की उसकी चर्चा देर तक होती रही। दरअसल पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ल प्रश्नकाल के दौरान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से सवाल-जवाब किये। कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ल ने अपनी ही सरकार को घेरा। उन्होंने गरियाबंद और देवभोग में चना सप्लाई में गड़बड़ी का आरोप लगाया। वो अंग्रेजी में बात कर रहे थे।

अंग्रेजी में बोलता देख सदन में मंत्री भगत के अलावा भी ऐसे बहुत से विधायक थे जिन्हे अंग्रेजी नहीं आती। बिना किसी आवश्यकता के वरिष्ठ विधायक को अंग्रेजी झाड़ता देख स्पीकर चरणदास महंत के तल्ख़ तेवर देखने को मिले। विधानसभा अध्यक्ष ने कह दिया कि अंग्रेजी में बात न करें। सदन में इंग्लिश में बात करने को लेकर मजाकिया माहौल भी बना। महंत ने साफ कह दिया कि यहां बहुत से लोग अंग्रेजी नहीं समझते ये आपकी व्यक्तिगत चर्चा नहीं है।अंग्रेजी में सवाल जवाब करने लगे तो स्पीकर महंत ने उन्हें हिंदी में चर्चा करने के लिए कहा। उन्होंने बोला कि ये आपका व्यक्तिगत चर्चा नहीं है। प्रदेश का मामला है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।