RERA Chairman Former IFS Sanjay Shukla - कल रेरा चेयरमैन का संभाला पद, आज मिडिया से होंगे रूबरू
RERA Chairman Former IFS Sanjay Shukla - कल रेरा चेयरमैन का संभाला पद, आज मिडिया से होंगे रूबरू

विशेष संवादाता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन बल प्रमुख से वीआरएस लेने वाले पूर्व आईएफएस अधिकारी संजय शुक्ला ने कल सोमवार को रेरा चेयरमैन का दायित्व संभाल लिया है। उन्होंने सोमवार को दोपहर बाद रेरा आफिस पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कल जॉइनिंग किये और आज मंगलवार को दोपहर 4 बजे रेरा कार्यालय में प्रेस ब्रिफिंग करेंगे।

अधिकृत जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर 4 बजे रेरा कार्यालय में प्रेस ब्रिफिंग रखी गई है। इसमें रेरा के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय शुक्ला एवं सदस्य धनंजय देवांगन मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण के रजिस्ट्रार की ओर से समस्त मीडियागण को आमंत्रित किया गया है।

बता दें सोमवार को दोपहर उन्होंने नए पीसीसीएफ श्रीनिवास राव को वन विभाग के मुखिया का चार्ज हैंड ओवर किया था। फिर रेरा चेयरमैन चुने जाने के बाद संजय ने वन बल प्रमुख के पद से वीआरएस के लिए अप्लाय दिया था। शासन ने भी उनका वीआरएस मंजूर किया था। रेरा के वे दूसरे चेयरमैन हैं। उनसे पहले विवेक ढांड प्रथम चेयरमैन रहे।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, IAS अंकित आनंद को सीआरडीए का अतिरिक्त प्रभार, सामान्‍य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।