Searching place for BJP candidate - बृजमोहन बोले शान से देंगे गिरफ़्तारी
Searching place for BJP candidate - बृजमोहन बोले शान से देंगे गिरफ़्तारी

विशेष संवादाता, रायपुर

समझा जा रहा है गिरफ्तारी को लेकर आज बड़ी पॉलिटिकल गहमागहमी रहेगी। इस संबंध में चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा कि पुलिस टीम आने की सूचना मीडिया से मिली है हमें कोई समन या फोन कॉल नहीं आया है। उन्होंने कहा कि हम हजारों आदिवासी युवाओं के साथ शान से गिरफ्तारी देंगे। क्योंकि यह कांग्रेस के षडय़ंत्र के तहत दर्ज मामला है।

कांग्रेस और भूपेश सरकार एक आदिवासी नवजवान के चरित्र हनन और बदनाम करने जूटी हुई है। चार साल तक कोई जानकारी नहीं थी केस की। इसमें कांग्रेस ने नाम जुड़वाकर षडय़ंत्र किया है। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा न डरने वाली न घबराने वाली। हम भूपेश बघेल मोहन मरकाम के षडय़ंत्र का पर्दाफाश करेंगे। भानुप्रतापपुर की जनता नेताम को जिताकर इस षडय़ंत्र को उजागर करेगी।

झारखंड के टेल्को थाने की पुलिस भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए सीधे कांकेर थाने में आमद देने के बाद चारामा स्थित उनके निवास पहुंची। नेताम घर पर नहीं थे। इसके अलावा प्रकरण के दो अन्य आरोपी निलंबित सिपाही केशव सिन्हा, और दीपांकर के घर भी पुलिस ने दबिश दी। नेताम समेत तीनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

See also  नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण नहीं होगाः अमित शाह

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।