Incharge Selja Will Come On January 20- कुमारी सेलजा 20 को आएंगी और 22 को जाएंगी
Incharge Selja Will Come On January 20- कुमारी सेलजा 20 को आएंगी और 22 को जाएंगी

विशेष संवादाता, रायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा ने यूं ही मिडिया से नहीं कहा कि 4 साल में कांग्रेस सरकार ने बेहतर काम किए। दरअसल सेलजा ने प्रदेश की भूपेश सरकार और जनहितकारी योजन से लेकर संगठन की हर अपडेट 15 दिन पहले ही हासिल कर ली थी। उन्हें यह बारीक़ जानकारियां उनके दौरे से 15 पूर्व ही उनके सबसे विश्वासपात्र ने जुटाकर दिया।

पार्टी सूत्रों की मानें तो वरिष्ठता से लेकर कार्यशैली में काफी तेज़तर्राट मानी जाती हैं कुमारी सेलजा। उन्होंने ख़ुफ़िया तौर पर एक को दिल्ली से छत्तीसगढ़ भेजा था। उस शख्स ने भी पत्रकारों, राजधानी के रसूखदारों, व्यापारियों, और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लेकर संगठन की हर जानकारी जुटाई और रायपुर प्रवास से पूर्व ही नई प्रभारी को रिपोर्ट बनाकर सौंप दिया।

सरकार के कामकाज और सीएम भूपेश को लेकर तो नई प्रभारी संतुष्ट हैं लेकिन संगठन और चंद मंत्रियों को लेकर वे खुद जानना चाहेंगी। आने वाले वक्त में कुमारी सेलजा की बैठकों में सब समझ आएगा कि वे सब कुछ ठीक कैसे करेंगी।

See also  CM Bhupesh Lashed Out At BJP Like This- रामसेतु, राहुल की यात्रा और कोरोना मॉकड्रिल पर दिया बयान

उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर पूरे देश में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में चार साल हमारी सरकार ने बेहतरीन काम किए हैं। यहां के लोगों को अपनी पहचान दी गई है। पिछले सरकार के भ्रष्टाचार को खत्म किया गया है।

सेलजा ने लीं दो बड़ी बैठकें

नई प्रभारी कुमारी शैलजा आज सुबह 10 बजे से राजीव भवन में दो बड़ी बैठकें लीं। इन बैठकों के बाद वे अधिवेशन के लिए चल रही तैयारियों का जायजा भी लीं। बताया जा रहा है कि वे सेवाग्राम आश्रम और मेला मैदान जा सकती हैं।

0 पहली बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी 41 सदस्य, 36 संगठन जिला अध्यक्ष और सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष शामिल होंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हर जिले में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की रूपरेखा तय करना है।

0 दूसरी बैठक में प्रदेश के सभी 307 ब्लाक अध्यक्षों शामिल होंगे। शैलजा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी बैठक में रहेंगे। ब्लाक स्तर पर संगठन की क्या स्थिति है, क्या चुनौतियां हैं इन सब विषयों पर चर्चा होगी।

See also  बस्तर के ब्रांड बनने की बात पर सीएम बघेल ने रमन सिंह पर साधा निशाना, कहा- पूर्व सरकार में आदिवासी दहशत में थे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।