शिंदे और उद्धव गुटों को मिल गया ये चुनाव निशान और पहचान
शिंदे और उद्धव गुटों को मिल गया ये चुनाव निशान और पहचान

टीआरपी डेस्क

महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट ने मुंबई की अंधेरी पूर्व सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव चिन्ह इलेक्शन कमिशन को सौंप दिए हैं। आयोग ने शिवसेना के सिम्बल तीर-कमान को फ्रीज कर दिया है। दोनों गुटों ने आयोग को तीन नाम और चिन्ह दिए थे। चुनाव आयोग ने शिवसेना का चुनाव चिह्न तीर-कमान फ्रीज करने के बाद उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट को नए नाम और इलेक्शन सिंबल जारी कर दिए हैं। उद्धव गुट को शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे नाम और मशाल निशान दिया गया है। वहीं, शिंदे गुट को बालासाहेबची शिवसेना नाम मिला है। वहीं, शिंदे का मांगा गया निशान गदा उन्हें नहीं दिया गया है। चुनाव आयोग ने इसे धार्मिक प्रतीक माना है।

उद्धव ने इन तीन नाम और तीन निशान से मांगा था कोई

उद्धव ठाकरे ने जानकारी दी थी कि उप चुनाव के लिए उन्होंने चुनाव आयोग को तीन नाम और तीन निशान के विकल्प दिए थे। निशान में त्रिशूल, उगता सूरज और मशाल शामिल थे। वहीं, पार्टी के नाम शिवसेना बाला साहेब ठाकरे, शिवसेना बालासाहेब प्रबोधनकर ठाकरे, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे दिए गए थे।

See also  शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 21 अक्तूबर तक बढ़ी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।