राज्य शासन का फरमान, सभी विभागाध्यक्षों से मांगा बैंक खातों में जमा एफडी का डिटेल
file photo


विशेष संवादाता, रायपुर
वित्त विभाग ने राज्य के सभी विभागाध्यक्षों को फटकार लगते हुए नया फरमान जारी किया है। शासन एक महीने से बार बार सभी बैंक खातों में जमा एफडी की जानकारी निगम, मंडल, आयोग, प्राधिकरण, बोर्ड और फेडरेशन से मांगा था। तत्संबंध में बाकायदा निर्देश पात्र भी सभी विभागाध्यक्षों को जारी किया गया था। लेकिन किसी ने भी राज्य शासन को जानकारी भेजना तो दूर जमा राशि तक नहीं बताये। आखिरकार राज्य शासन ने सभी विभागाध्यक्षों को कड़ा पत्र लिखकर निगम -मंडल-आयोग और अन्य प्राधिकरण, फेडरेशन के बैंक खातों और उसमें जमा राशि की जानकारी नहीं भेजने पर नाराजगी है।

विशेष सचिव शारदा वर्मा ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा है कि 24 अगस्त को पत्र भेजकर मांगी गई जानकारी एक माह बाद भी अप्राप्त है। यह जानकारी अगले पांच दिनों के भीतर अनिवार्यतः भेजी जाए। वित्त विभाग ने शासकीय संस्थान,अभि करण, प्राधिकरण, सहकारी संघ मर्यादित, निगम,मंडल आयोग, बोर्ड, कल्याण मंडल,परिषद, फेडरेशन काउंसिल और अकादमी के बैंक खातों और उनमें जमा रकम की 31-7-22 की स्थिति में, जानकारी मांगी है। यह जानकारी वित्त विभाग के निर्धारित फार्म में देना होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।