CM Bhupesh Opened The Wrist Of BJP - बीजेपी, रमन और नड्डा को CM भूपेश ने बताया OBC विरोधी
CM Bhupesh Opened The Wrist Of BJP - बीजेपी, रमन और नड्डा को CM भूपेश ने बताया OBC विरोधी

विशेष संवादाता, रायपुर

CM भूपेश बघेल और EX CM रमन सिंह के बिच फिर बयानबाज़ी तल्ख़ हो गई है। प्रदेश के दोनों ही दिग्गजों ने एक दूसरे पर तंज कस्ते हुए खुद की चिंता करने की नसीहत बड़े ही रूखे अंदाज़ में दिया है। बीजेपी और भाजपा के नेताओं के अलावा कांग्रेस पार्टी पर तीखे बयान से सियासत आने वाले वक्त में और तल्ख़ होने की उम्मीद सियासी पंडित कर रहे हैं। हलाकि डॉ रमन का बयान सामने आने के बाद सीएम भूपेश ने पलटवार किया है।

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि केंद्रीय नेतृत्व डॉ.रमन पर विश्वास नहीं कर रहा है। दूसरा मुझे जानकारी मिली है कि सारे विधायकों को कह दिया गया है जो 14 बचे हैं उनकी टिकट तय नहीं है। अपनी टिकट की चिंता करें रमन सिंह। मुख्यमंत्री रहते हुए अपने बेटे को लोकसभा की टिकट नहीं दिला पाए, हमारी चिंता क्यों कर रहे हैं। अपनी चिंता करें अपने पार्टी की चिंता करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बातें कांकेर रवाना होने से पहले रायपुर में कहीं।

See also  BJP Gave Congratulations - लोकसभा में 12 जनजातियों से संबंधित विधेयक पास, बीजेपी में हर्ष

कांग्रेस संगठन को घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कह दिया कि भूपेश बघेल कांग्रेस की चिंता करें, विधायक चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं। रमन सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस के एक नहीं दो नहीं पांच पांच विधायक ने कह दिया है कि अब हम चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। डाक्टर रमन का आशय टीएस सिंहदेव सहित कुछ विधायकों के उस बयान से था, कि अब उनकी इच्छा चुनाव लड़ने की नहीं है। रमन सिंह ने कहा कि सरकार में जो स्थिति कांग्रेस की है कि विधायक जो सत्तारूढ़ पार्टी के हैं, उनकी हिम्मत चुनाव लड़ने की नहीं है। मैदान में जाने की स्थिति नहीं है तो अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए बीजेपी की चिंता करने वाले बहुत हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।