Three IFS Got Promoted- ACCF से PCCF बनें IFS झा, ओझा और राय
Three IFS Got Promoted- ACCF से PCCF बनें IFS झा, ओझा और राय

टीआरपी डेस्क

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा संवर्ग के तीन वरिष्ठ अधिकारीयों को वेतनमान समेत पदोन्नति दी गई है। वन सेवा संवर्ग के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के तीन अधिकारीयों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है। तत्संबंध का आदेश आज 19 अप्रेल को मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव आरके चंचलानी ने जारी किया।

जानकारी के मुताबिक उक्त पदों पर संख्या और पदोन्नति के लिए काफी दिनों तक विभागीय प्रयास हुआ। बताते हैं कि पदनाम और पदसंख्या को लेकर भी जानकारी जुटाने में डीपीसी में मशक्कत की गई। काफी विचार-विमर्श के बाद डीपीसी में निर्णय लिया जा सका।

तब जाकर तीन आईएफएस अधिकारीयों क्रमशः वर्ष 1989 बैच के आईएफएस तपेश कुमार झा, 1989 बैच के ही संजय कुमार ओझा और वर्ष 1990 बैच के आईएफएस अनिल कुमार राय को वेतनमान और पदोन्नति के लिए सहमति बनीं।

See also  Online Betting -बागबाहरा महासमुंद से चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, 2 गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।