Today BJP's Big Demonstration In Corporation -बीजेपी ने घेरा निगम, 70 वार्डों की समस्या लेकर पहुंचे
Today BJP's Big Demonstration In Corporation -बीजेपी ने घेरा निगम, 70 वार्डों की समस्या लेकर पहुंचे

विशेष संवादाता, रायपुर

अनियमितता, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के मुद्दे पर भाजपा ने गुरुवार को नगर निगम का घेराव किया। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में 70 वार्डों से 700 समस्याओं को लेकर बीजेपी के विधायक, पूर्व विधायक और निगम के नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इसके लिए पार्टी ने सभी वार्डों में दो दिन नुक्कड़ सभाएं की। भाजपा के वरिष्ठ नेता विधानसभावार टोली बनाकर एक जगह इकट्ठा होकर घेराव के लिए निकलें। इसके बाद निगम का घेराव करने के लिए निकलें। दक्षिण विधानसभा का नेतृत्व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया।

इन मुद्दों पर भाजपा कर रही है घेराव

0 पीएम आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग


0 संपत्ति कर हाफ का वादा पूरा करने की मांग


0 उद्यानों को उजाड़ कर चौपाटीनुमा व्यावसायीकरण कर बेचने का विरोध


0 स्मार्ट सिटी के पैसे के दुरुपयोग, सफाई व्यवस्था ठीक करने की मांग


0 मच्छरों के प्रकोप को दूर करने


0 झुग्गीवासियों को पट्टा देने की मांग { यूजर चार्ज को वापस लेने की मांग

See also  Delhi Blast LIVE Update: लाल किला धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत, कई घायल,स्‍पेशल सेल टीम मौके पर,पूरा इलाका सील


0 मुलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग


0 बूढ़ातालाब के सौंदर्यीकरण में भ्रष्टाचार का विरोध


0 साइंस कालेज मैदान में चौपाटी बनाने का विरोध


0 अमृत मिशन योजना के तहत शहर की पेयजल व्यवस्था ठीक करने की मांग


0 मकानों के नियमितीकरण के नाम पर अवैध वसूली का विरोध


0 वार्ड में विभिन्न समस्याओं के खिलाफ हल्ला बोल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।