Tribals Mobilized For Reservation - संशोधन विधेयक के लिए आदिवासी विधायक और समाज लामबंद
Tribals Mobilized For Reservation - संशोधन विधेयक के लिए आदिवासी विधायक और समाज लामबंद

विशेष संवादाता, रायपुर

प्रदेश में आरक्षण संशोधन विधेयक पर राजभवन पर दबाव बढ़ने लगा है। आज आरक्षण बिल पर चर्चा करने के लिए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के आदिवासी विधायक राजभवन पहुंचे थे। वहीँ छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल को 3 दिन में विधेयक पर हस्ताक्षर करने की चेतावनी देते हुए राजभवन घेराव का एलान किया है।

कोंग्रेस के आदिवासी विधायकों की मांग है कि आरक्षण बिल पर राज्यपाल महोदय तत्काल हस्तक्षेप करें और युवाओं के हितार्थ तत्काल हस्ताक्षर करें।छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की इस पीसी में आरक्षण को लेकर एक बड़ा अल्टीमेटम दिया गया है। दरअसल, आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने कहा है कि राज्यपाल 3 दिन में विधेयक पर हस्ताक्षर करें, नहीं तो राजभवन घेराव किया जाएगा। उधर आदिवासी मंत्री कवासी लखमा भी खुलकर राज्यपाल के खिलाफ आरक्षण को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।