Vande Bharat Train Passing Through CG- वंदे भारत ट्रेन राजनांदगांव में भी रुकेगी
Vande Bharat Train Passing Through CG- वंदे भारत ट्रेन राजनांदगांव में भी रुकेगी

विशेष संवादाता, रायपुर

भाजपा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, विजय बघेल, श्रीमती गोमती साय ने प्रदेश से जुड़े जनहित के विषयों पर पर आज केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा की। छत्तीसगढ़ के सांसदों की मांग के बाद अब इस तेज रफ़्तार ट्रेन को राजनांदगांव स्टेशन पर भी रोका जायेगा। राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय ने रेल मंत्री के प्रति आभार जताया है।

छत्तीसगढ़ के यात्रियों को वंदेभारत ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है। यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी। इसकी अधिकारिक समय सारिणी तय नहीं की गई है। उम्मीद है कि ट्रेन 11 दिसंबर से पटरी पर दौड़ने लगेगी। इसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की है। फिलहाल इसे इस रूट पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चलाकर देखा जा चुका है।

आठ साल पहले प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। बिलासपुर से नागपुर तक के 412 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक को वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी हाई स्पीड ट्रेन के लिए तैयार किया जा रहा था। अभी दुर्ग से नागपुर के बीच ज्यादातर ट्रेनें सौ से ज्यादा स्पीड से दौड़ रही हैं, जबकि रायपुर मंडल के अंतर्गत दुर्ग से भाटापारा के बीच ट्रेनों की स्पीड 65 से 80 ही रहती है।

मात्र चार घंटे में नागपुर

बिलासपुर-नागपुर के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन केवल चार घंटे में रायपुर से नागपुर पहुंचेगी। अभी रायपुर से सुपर फास्ट ट्रेनों में नागपुर पहुंचने में छह से 7 घंटे लग जाते हैं। यानी यात्रियों के 2 घंटे तक बचेंगे। हालांकि वंदेभारत एक्सप्रेस का किराया एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनों से 40 फीसदी तक ज्यादा रहेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।