Young Man Seriously Injured After Climbing On Transformer - ट्रांसफार्मर पर चढ़ा और करंट की चपेट में आया, गंभीर घायल
Young Man Seriously Injured After Climbing On Transformer - ट्रांसफार्मर पर चढ़ा और करंट की चपेट में आया, गंभीर घायल

टीआरपी डेस्क

रायपुर। राजधानी के शंकर नगर इलाके में एक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। जिससे वह करेंट की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद बिजली सप्लाई रोककर युवक को नीचे उतारा गया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, शक्तिनगर निवासी संजू बघेल शंकर नगर मेन रोड स्थित ट्रांसफार्मर पर अचानक चढ़ गया। आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत बिजली सप्लाई रुकवाई। किसी ने डंडे के सहारे बिजली तार को अलग किया। घटना की सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

CSEB की टीम ने बिजली सप्लाई रोककर युवक को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा। युवक को गंभीर हालत में पंडरी अस्पताल ले जाया गया है। युवक के परिजनों का कहना है कि वह बीमारी से ग्रसित है। पुलिस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। मामले में जांच जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।