SEX रैकेट
BREAKING : रायपुर में SEX रैकेट का भंडाफोड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। टिकरापारा के ईश्वर नगर नहरपार स्थित एक मकान में काफी समय से देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने मकान में दबिश देकर महिला दलाल, ग्राहक व महिलाओं सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि ईश्वर नगर नहरपार स्थित मकान में एक महिला दलाल द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के निर्देश में पुरानी बस्ती सीएसपी मनोज ध्रुव एवं थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा पुलिस के प्वाइंटर को महिला दलाल के पास भेजा गया।

यह भी पढ़ें: प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 5 आईएएस अफसरों को मिली नई पोस्टिंग, नम्रता जैन होंगी सरायपाली एसडीएम

एक महिला व पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में मिले

प्वाइंटर द्वारा उक्त मकान में जाकर सौदा तय हो जाने पर पुलिस की टीम को इशारा किया गया। जिस पर टीम द्वारा मकान में दबिश दी गई। इस दौरान वहां एक कमरे में कुछ महिलायें बैठी थी और एक बंद कमरे में एक महिला व पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये।

See also  CRPF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, घटना की जांच कर रही है पुलिस

महिला दलाल ने कबूला जुर्म

टीम द्वारा महिला दलाल से इस संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने मकान में अन्य महिलाओं एवं ग्राहक बुलाकर देह व्यापार का संचालन करना स्वीकार किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान नगदी 12,500 रूपये एवं आपत्ति जनक सामान जब्त किया गया है। यहां से जागेश्वर साहू पिता भरत साहू उम्र 26 साल निवासी सिमरन सिटी मठपुरैना थाना टिकरापारा सहित कुल पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: नदी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, गोताखोरों को घंटों मशक्कत के बाद मिला शव

इनके विरूद्ध थाना टिकरापारा में धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर