रायपुर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ सुनील सोनी और विधायक मोती लाल साहू भी मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर से महती रैली के साथ अपना नामांकन जमा किया। उल्लेखनीय है कि पिछले आठ लोकसभा चुनावों से रायपुर संसदीय क्षेत्र भाजपा का अभेद्य गढ़ रहा है और इसमें मंत्री व भाजपा प्रत्याशी अग्रवाल का चुनावी प्रबंधन व रणनीतिक कौशल हर बार प्रमाणित हुआ है। अग्रवाल स्वयं अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से लेकर छत्तीसगढ़ विधानस‌भा के हर चुनाव में रायपुर (पहले शहर और अब दक्षिण) विधानसभा से सम्मानजनक लीड लेकर चुनाव जीतते रहे हैं। देखिये नामांकन फॉर्म जमा करने की तस्वीर :

See also  CG News : फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर दवा दुकानदारों से उगाही करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार