टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। बुधवार को जारी तबादला आदेश में राजधानी लखनऊ समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। तबादला सूची के अनुसार लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात आईपीएस अमित वर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। वहीं अपर्णा कुमार को प्रमोट करते हुए लखनऊ की संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।