उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार रात शासन और जिलों के स्तर पर बड़ी फेरबदल की है। इस सूची में सुल्तानपुर से लेकर आगरा तक के जिलाधिकारियों के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

भारी-भरकम विभागों से राहत

अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार द्वितीय को अब एमएसएमई (MSME) और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह शशि भूषण लाल सुशील को एमएसएमई विभाग का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

तबादलों के पीछे की वजह

प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि विकास कार्यों में तेजी लाने और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह रूटीन फेरबदल किया गया है। खासकर लखीमपुर, आगरा और सहारनपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती से सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।