SUSPENDED

रायगढ़। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ अबिनाश मिश्रा ने जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत देवगढ़ के पंचायत सचिव मालिकराम राठिया को निलंबित कर दिया है।

सचिव के निलंबन आदेश के उल्लेख है कि मालिकराम के मुख्यालय में उपस्थित नहीं रहने के कारण पेंशन संबंधी कार्य, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं राशन कार्ड संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इतना ही नहीं उसके द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवहेलना करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही है। इसके चलते उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में मालिकराम का मुख्यालय कार्यालय, जनपद पंचायत तमनार निर्धारित किया गया है।

See also  BREAKING NEWS : राज्य सरकार ने बदला फैसला : गणतंत्र दिवस पर होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम