बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
Bureaucracy

IPS BREAK : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हिमाचल के DGP संजय कुंडू को हटाने के आदेश सरकार ने वापस लिए, अधिसूचना जारी…

IPS BREAK : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हिमाचल के DGP संजय कुंडू को हटाने के आदेश सरकार ने वापस लिए, अधिसूचना जारी…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

शिमला। हिमाचल प्रदेश में IPS अफसर संजय कुंडू को DGP के पद से हटाने के आदेश सरकार ने वापस ले लिए हैं और वह दोबारा डीजीपी बन गए हैं। इसी तरह छह अन्य पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है। मंडी, ऊना और हमीरपुर के एसपी को बदला गया है।

कारोबारी से विवाद के बाद हटाया गया था…

दरअसल, कारोबारी से विवाद के बाद हाईकोर्ट ने डीजीपी को हटाने के आदेश दिए थे। इस पर सरकार ने डीजीपी को हटाकर आयुष विभाग में भेजा था, लेकिन डीजीपी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कुंडू के ट्रांसफर के आदेश रद्द कर दिए थे। अब राज्य सरकार ने भी संजय कुंडू को ट्रांसफर करने के पिछले आदेश वापस ले लिए हैं। इस बाबत राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की है।

कारोबारी ने लगाए थे ये आरोप…

पालमपुर के कारोबारी ने प्रॉपर्टी विवाद में डीजीपी पर धमकाने के आरोप लगाए थे। मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था। कांगड़ा में कारोबारी को दो बाइकर्स ने धमकाया था। साथ ही डीजीपी दफ्तर से भी कारोबारी को कई फोन कॉल्स किए गए थे। मामले में कारोबारी ने हाईकोर्ट को भी शिकायत की थी और इसके बाद केस दर्ज किया गया था। इसी कड़ी में डीजीपी और कांगड़ा एसपी को कोर्ट ने हटाने के आदेश दिए थे। बाद में यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

बदले गए तीन जिलों के एसपी

इधर, सुक्खू सरकार ने पुलिस विभाग में भी फेरबदल किया है। 6 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किये गए हैं। प्रमोशन के बाद 2 अधिकारियों की नियुक्ति दी गई हैं। मंडी, हमीरपुर और ऊना के एसपी बदले गए हैं। आईपीएस पदम चंद हमीरपुर के नए एसपी डीसी होंगे। राकेश सिंह को ऊना जिले का एसपी बनाया गया है। मंडी की एसपी सोम्या सांबशिवन पदोन्नत होकर डीआईजी बनी हैं और उन्हें पीटीसी डरोह के प्रिंसिपल की जिम्मेदारी गई है। साथ ही बिमल गुप्ता को आईजी विजिलेंस के पद पर तैनाती दी गई। निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर 3 साल से एक स्थान पर डटे अधिकारियों के इस तरह तबादले किए गए हैं।